देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच रमजान का पाक महीना भी शुरू हो चुका है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को लोगों से मस्जिदों में नमाज अदा न करने की अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह किया है।
ओवैसी ने कहा, मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि मस्जिदों में नमाज अदा न करें क्योंकि सुबह 7 बजे से कर्फ्यू शुरू हो जाता है और किसी को भी इस दौरान अपने घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। मैं सभी से सामाजिक दूरियां बनाए रखने की अपील भी करूंगा।
दूसरे राज्यों में क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके मजदूरों को वापस लाएगी योगी सरकार
उन्होंने कहा, ‘भूखे को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य है’ उन्होंने मुसलमानों से ज़कात के माध्यम से गरीबों पर यथासंभव खर्च करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम और पवित्र कुरान गरीबों, अनाथों और भूखों को खिलाने के लिए अधिक जोर देते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद कुछ आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जानी चाहिए और उन प्रवासी मजदूरों के लिए परिवहन की व्यवस्था की जानी चाहिए जो अपने घर जाना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



