देश में जहां एक ओर कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। इस अभियान में शामिल होते हुए हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी सोमवार को वैक्सीन की पहली डोज़ ली।
उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा, टीकाकरण आपको कोविड-19 से सुरक्षा में मदद करता है और बाकियों के लिए खतरा भी कम होता है। ओवैसी ने कहा कि जो लोग टीकाकरण के लिए योग्य हैं, वो जल्द से जल्द अपॉइंटमेंट लेकर वैक्सीन लगवा लें। उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उन्हें कोविशील्ड दी गई है या कोवैक्सीन।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कंचनबाग के हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर पर वैक्सीन लगवाई। 1 मार्च को जब प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी, तब ओवैसी ने पूछा था कि यह एक संयोग है कि उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज लगी। तब उन्होंने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड पर जर्मनी की सरकार के एक दावे का हवाला देते हुए सरकार से स्थिति साफ करने को कहा था।


Download Android App
Download iOS App



