राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचे और उन्होंने अपनी कुलदेवी बाल कुंवारी की पूजा-अर्चना की। घीड़ी पहुंचने पर डोभाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्वागत-सत्कार किया।
डोभाल शनिवार सुबह पत्नी और बेटे के साथ अपने परिवार की कुलदेवी के मंदिर में पहुंचे। ढोल-दमाऊ जैसे वाद्ययंत्रों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका और उनके परिवार का अभिवादन किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ सुखद आदान-प्रदान कर बातचीत भी की। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि डोभाल की यात्रा को ध्यान में रखकर गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
पौड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे डोभाल ने शनिवार को पूजा-अर्चना की और दोपहर बाद ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एनएसए के रूप में नियुक्ति के बाद डोभाल ने इससे पहले 2014 में अपने गांव का दौरा किया था। उस दौरान भी उन्होंने अपनी कुलदेवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।


Download Android App
Download iOS App



