महराष्ट्र के सियासत में फिर एक बार गर्मी बढ़ गई है, अजित पवार ने अपने चाचा शरद पावर से मुलाकात की जिस दौरान पार्टी के बड़े नेता उनके साथ थे।इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में ठंडी होती बातो को दोबारा गर्मी दे दी है , इस मुलाकात के कई अंदाजे लगाए जा रहे। पार्टी के अन्य नेता ने बताया मुलाकात के समय शरद के पैर पकडे। ये मुलाकात महज आशीर्वाद के लिए थी या कुछ और ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। एनसीपी चीफ से मुलाकात करने वालों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और अन्य नेता शामिल रहे.
शरद पवार ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी
इस बैठक के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज हम सब हमारे नेता शरद पवार से मिलने आए और हमने उनसे आशीर्वाद मांगा. हमारी इच्छा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ रहे और मजबूती से आगे काम करे. इसके लिए हमने शरद पवार को कहा कि वे इस दिशा में विचार करें। शरद पवार ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है.
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल वाईबी चव्हाण सेंटर पुहंचे
प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि हम बिना समय मांगे शरद पवार से मिलने पहुंचे थे. हमें जानकारी मिली थी कि पवार साहब वाईबी चव्हाण सेंटर में हैं। हमने पवार साहब से विनती की है। हमारे मन में उनके लिए काफी इज्जत है। अजित पवार गुट के नेताओं के शरद पवार से मिलने आने की सूचना पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड भी वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंच गए थे. अजित पवार शुक्रवार को भी शरद पवार के आवास सिल्वर ओक गए थे. उन्होंने बताया था कि उनकी चाची बीमार थी वो उनसे मुलाकात करने गए थे. शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
.


Download Android App
Download iOS App



