अजीत पवार बोले- BJP, शिवसेना की यात्राएं सरकार की नाकामी बताती हैं

Summary :

अजीत पवार ने महाराष्ट्र में चुनावों से पहले यात्राओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना पर मंगलवार को निशाना साधा और दावा किया कि लोगों से संपर्क करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया क्योंकि सरकार कामकाज करने में नाकाम रही है।

राकांपा नेता अजीत पवार ने महाराष्ट्र में चुनावों से पहले यात्राओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना पर मंगलवार को निशाना साधा और दावा किया कि लोगों से संपर्क करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया क्योंकि सरकार कामकाज करने में नाकाम रही है। 

देश के सामने आई मुश्किलों का वायुसेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब : राजनाथ सिंह

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ताधारी दलों में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं को लालच दिया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। पवार ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘अगर आप सोचते हैं कि आपकी सरकार ने अच्छा काम किया है, तो आप यात्राएं क्यों निकाल रहे हैं? ये (यात्राएं) आपकी सरकार की नाकामी को रेखांकित करती हैं।
’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र के वाशिम जिले में चुनाव पूर्व राकांपा की ‘‘शिवस्वराज्य यात्रा’ से इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। पवार ने दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी और अपराध दर में वृद्धि हो रही है। 

Desk Team