उपमुख्यमंत्री अजित पवार बोले-सहयोगी दलों में ‘सिंधिया जैसी’ कोई शख्सियत नहीं

Summary :

राकांपा नेता ने विपक्ष से कहा, “बेहतर होगा कि आप उन लोगों पर नजर रखें जो अभी विधानसभा में मौजूद नहीं हैं।”

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बीजेपी को अपने उन विधायकों पर नजर रखने के लिए कहा जो विधानसभा में मौजूद नहीं हैं। साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शमिल होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ सहयोगी दल में ‘‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी’’ कोई शख्सियत नहीं है।
बजट मांगों पर अपने जवाब में वित्त मंत्री पवार ने बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार के गुरुवार को सदन में उस आश्चर्यजनक खुलासे पर भी टिप्पणी की कि उनकी पार्टी ने पिछले साल सहयोगी दल शिवसेना को धोखा दिया था तथा यह एक भूल थी। पवार ने मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की ओर देखते हुए कहा, ‘‘गलती के लिए कोई माफी नहीं है।’’ इस पर सदन में ठहाके लगे। 

भड़काऊ भाषण के आरोप में ओवैसी, वारिश पठान और कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में ‘‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी कोई शख्सियत’’ नहीं है और उन्होंने बीजेपी से अपने विधायकों पर नजर रखने के लिए कहा क्योंकि उसकी खुद की पार्टी में ऐसा व्यक्ति हो सकता है। राकांपा नेता ने विपक्ष से कहा, ‘‘बेहतर होगा कि आप उन लोगों पर नजर रखें जो अभी विधानसभा में मौजूद नहीं हैं।’’ मुंगंतीवार ने गुरुवार को विधानसभा में कहा था कि मध्य प्रदेश की तरह महाराष्ट्र में भी एक सिंधिया होगा। 

Desk Team