अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 4, 2021
अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं को तत्काल पृथक-वास में रख लिया है। मैं घर में पृथक-वास में रह रहा हूं और आवश्यक चिकित्सकीय मदद ले रहा हूं।’’
‘राम सेतु’ की शूटिंग कर रहे अक्षय ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने और अपना ध्यान रखने का अनुरोध करता हूं।’’
अक्षय से पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, रूपाली गांगुली, कार्तिक आर्यन और आमिर खान समेत कई बॉलीवुड अभिनेता हाल में संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 49,447 नए मामले सामने आए, जो अब तक सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



