छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले अपने चरम पर है। अब राज्य के कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है। सरकार ने राज्य में होने वाली सभी परीक्षाओं को कोरोना के कारण पोस्टपोन्ड कर दिया है। नर्सिंग कोर्स के भी सभी एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने एग्जाम को स्थगित करने के लिए आदेश जारी कर दिया है।
इसी के ही साथ कोरोना के मरीजों की बढ़ती सख्यां को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग के विद्यार्थियों की ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं पोस्टपोन्ड की गई हैं। इन तीनों पाठ्यक्रमों के विभिन्न वर्षों की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 12 मई तक प्रस्तावित थी।
छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 10521 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,297 हो गई है। वहीं 122 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4899 हो गई है। राज्य में अभी 90 277 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 3,48,121 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



