गुजरात के पूर्व कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर और बायड के पूर्व विधायक धवल सिंह जाला भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी की उपस्थिति में अल्पेश ठाकोर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की । इससे अल्पेश ठाकोर की अध्यक्षता वाले उनके जातीय संगठन गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना की कोर समिति ने उन्हें तथा उनके साथ विपक्षी दल को छोडने वाले एक अन्य विधायक धवलसिंह झाला को सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने की औपचारिक अनुमति दे दी थी।
गौरतलब है की पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व काफी धूमधाम से कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाले अल्पेश ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले गत 10 अप्रैल को पार्टी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सभी पद छोड़ने का ऐलान कर दिया।

5 जुलाई को गुजरात की दो राज्यसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में उन्होंने और उनके करीबी झाला ने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के बाद विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनका बीजेपी में शामिल होना पहले से ही तय माना जा रहा था।
पूर्व में अल्पेश को राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार का सह प्रभारी बनाने वाली कांग्रेस ने उन पर दल में रहते हुए ही पार्टी विरोधी गतिविधि करने तथा राज्यसभा चुनाव में व्हिप का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तथा झाला को छह साल तक चुनाव लड़ने से अयोज्ञ ठहराने के लिए कदम उठाने की बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



