केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अप्रैल के मध्य में पश्चिम बंगाल का दौरा कर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ बैठक कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह की यह पहली पश्चिम बंगाल यात्रा होगी। भाजपा नेता के अनुसार, शाह 16 और 17 अप्रैल को राज्य में मौजूद रह सकते हैं।
भाजपा नेता ने कहा, “अभी निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन अमित शाह जी 16 अप्रैल से दो दिन के लिए बंगाल की यात्रा कर सकते हैं। उत्तर बंगाल में आधिकारिक दौरे के अलावा वह पार्टी के नेताओं से मिलेंगे और संगठन की बैठक करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



