मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) 17 जुलाई को आयोजित होगी और इसकी पंजीकरण प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गयी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नीट परीक्षा देशभर में स्थित केंद्रों में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई है। अभ्यर्थियों को सूचना बुलेटिन और एनटीए वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। इनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य करार दिया जाएगा।”
अधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे ऑनलाइन आवेदन में अपना या अभिभावक का ही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध कराएं, क्योंकि एनटीए द्वारा केवल इन्हीं फोन नंबर और ई-मेल आईडी पर संबंधित सूचनाएं साझा की जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



