अमित शाह का हेलीकॉप्टर बंगाल में उतरने की मिली इत्रात्रत

Summary :

इंडिया’महारैली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान करते हुए देश भर के कई राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया था।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को सभी अटकलों को खारित्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को बंगाल में उतरने की इत्रात्रत दे दी। उनका हेलीकॉप्टर मालदा में होटल गोल्डन पार्क के सामने एक ग्राउंड में उतारा जायेगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले श्री शाह राज्य में पांच रैलियों को संबोधित करेंगे जिनकी शुरुआत वह कल मालदा से करेंगे।

 इससे पहले, बंगाल भाजपा ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट से हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति मांगी थी लेकिन निर्माण कार्य का हवाला देते हुए प्रशासन ने ऐसी आज्ञा देने से इनकार कर दिया था। श्री शाह को हाल ही में स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद एम्स दिल्ली से छुट्टी दी गयी है।

 इस दौरान यह भी अटकलें लगायी जा रही हैं कि पश्चिम बंगाल में गर्माई राजनीति से आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अध्यक्ष चुनाव प्रचार (पोल बागेल) की शुरुआत करेंगे। शनिवार को सुश्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित‘यूनाइटेड इंडिया’महारैली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान करते हुए देश भर के कई राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया था।

Desk Team