देहरादून के आईएसबीटी में देर रात झाड़ियों में आग लगने की घटना सामने आई है। ये आग बिजलीघर के अंदर झाड़ियों में लगी हुई है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर , कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बिजलीघर के अंदर लगी झाड़ियों में आग
यह घटना आईएसबीटी चौकी क्षेत्र की है। जब बिजलीघर के अंदर लगी झाड़ियों में आग लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद यहां से धुएं का बड़ा गुबार बनने लगा, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी को दी। पुलिस और अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बड़ा हादसा होने से टला
गनीमत रही कि रविवार की छुट्टी होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
देहरादून : ISBT में देर रात झाड़ियों में आग लगने की घटना आई सामने , कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Summary :
देहरादून के आईएसबीटी में देर रात झाड़ियों में आग लगने की घटना सामने आई है। ये आग बिजलीघर के अंदर झाड़ियों में लगी हुई है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर , कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बिजलीघर के अंदर लगी झाड़ियों में आग यह घटना आईएसबीटी चौकी क्षेत्र की…


Download Android App
Download iOS App



