आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तथा पोलावरम सिंचाई परियोजना के क्रियान्वयन समेत राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी।
सोशल मीडिया अकाउंट को आधार से जोड़ने के सभी मामले सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर
शाह मंगलवार को 55 साल के हो गये। सूत्रों ने बताया कि 40 मिनट की मुलाकात में रेड्डी ने राज्य के वित्तीय हालात तथा अन्य चुनौतियों पर चर्चा की जिनमें पोलावरम सिंचाई परियोजना को लागू करना, नयी राजधानी और आंध्र प्रदेश के विभाजन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री केंद्र के साथ समन्वय के लिए प्रयास कर रहे हैं। राज्य इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहा है। राज्य सरकार के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के अंत तक आंध्र प्रदेश पर बकाया ऋण भार 2,58,928 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App



