लॉकडाउन के दौरान जान की परवाह ना करते हुए जाम के लिए उमड़ी भीड़ को लेकर दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क” लगा दिया। इसके अगले ही दिन आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को शराब की कीमत फिर से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। इससे एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने शराब की कीमत 25 फीसदी बढ़ाई थी।
पिछले 24 घंटे में की गई दूसरी बढ़ोत्तरी के साथ ही राज्य में शराब की कीमतों में 75 फीसदी इजाफ हुआ ह । बढ़ाई गई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू की जाएंगी। विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) रजत भार्गव ने कहा कि शराब की कीमत में असामान्य वृद्धि लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने और लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए की गई है।
उन्होंने कहा कि बढ़ाई गई कीमत तत्काल प्रभाव से अमल में आएगी। राज्य सरकार ने शराब की दुकानें सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक खोलने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि शराब की कीमत में 50 प्रतिशत के इजाफे से सालाना तौर पर 9000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आएगा।
राजधानी में तेल की कीमतों में इजाफा, दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर 1 और डीजल पर 7 रुपये बढ़ाया वैट
गौरतलब है कि अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में कई आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही देश के सभी हिस्सों में शराब की दुकानें भी खोली गई। आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को ही शराब की कीमत 25 फीसदी बढ़ाई थी।
मगर मंगलवार को शराब की कीमतों में 50 फीसदी का और इजाफा करने का फैसला किया है। इस तरह से अब राज्य में शराब एमआरपी से 75 फीसदी अधिक के दाम पर बिकेगी। बता दें कि सोमवार को शराब की दुकानें खुलते ही देश के सभी हिस्सों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का खुले तौर पर उल्लंघन किया। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क” लगा दिया।


Download Android App
Download iOS App



