देहरादून : थाना डोईवाला पुलिस ने सरदार मलकीत सिंह की हत्या के मामले में एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूर्व में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार हो चुके है। आज जिस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है उसके पास से एक हाथ घड़ी व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार डोईवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरदार मलकीत सिंह की हत्या में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज घटना में वांछित एक अभियुक्त अमन पुत्र धर्मेन्द्र निवासी विनोद नगर श्यामपुर थाना ऋषिकेश को सौंग नदी निर्माणाधीन पुल के पास से घटना में लूटी हुई घड़ी एवं बुलेट मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
जब पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से कडी पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसका साथी शुभम का मृतक मलकीत सिंह के घर आना जाना था और शुभम ने यह भी बताया था कि मृतक मलकीत सिंह अपने घर पर अकेला ही रहता है। उसके घर पर उन्हें लाखों रूपये के जेवर मिल सकते हैं।
इसलिए 25 मार्च को उन सभी ने मलकीत सिंह के घर लूटपाट की योजना बनायी और लगभग रात्रि में 10.30 बजे वह सभी मोटर साइकिल व स्कूटी से मलकीत के घर आये और दीवार कूदकर अंदर गये। घर के आंगन पर मलकीत सिंह और एक लड़की मिली। मलकीत सिंह को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया, फिर मलकीत सिंह की ब्लेड व चाकू से हत्या कर दी एवं लूट का माल लेकर लड़की को रास्ते में छोड़कर वह सभी फरार हो गए।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



