आंध्रप्रदेश की मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि विभाजन के पहले हमारी पार्टी टीडीपी ने स्थानीय चुनावों में जीत हासिल की थी। ओर विभाजन के बाद, राज्य में लोगों के बीच भय का माहौल था। इसलिए हमने लोगों में विश्वास पैदा करने और राज्य की भलाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार से गठबंधन किया था। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अमित शाह ने अपने पत्र में हमारे ऊपर आरोप लगाय है कि हमने राजनीतिक फायदों के लिए एनडीए से गठजोड़ तोड़ा है जो कि सरासर गलत है।
एनडीए से अलग होने के पीछे हमारा मकसद केवल आंध्रप्रदेश की जनता की भलाई को ध्यान में रखकर यह फैंसला लिया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि टीडीपी विकास की पूरक है। नायडू ने अपने बयान में कहा कि आंध्रप्रदेश देश के भीतर जीएसटी में योगदान करने वाले राज्यों में सबसे आगे है।
नायडू ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश की जी़डीपी में आंध्रप्रदेश के मजबूत और निंरतर योगदान के बावजूद आंध्रप्रदेश दक्षिण के सभी राज्यों में प्रति व्यक्ति आय में पीछे है। चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंध्रप्रदेश के बिना किसी वैज्ञानिक आधार पर बटवारें के चलते आज आंध्रप्रदेश का विकास 10 साल पीछे चला गया है। ओर जिसके लिए साफ तौर पर केंद्र सरकार दोषी है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि हम लोगों की परेशानी को लेकर चिंतित है।
लेकिन वास्तव में मात्र 20 मिनट में आंध्रप्रदेश के बंटवारे के बिल को पास कर आपने भी अहम भूमिका निभाई थी। आंध्रप्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा उन्हें लिखी चिट्ठी का जवाब दिया। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अमित शाह ने उन्हें एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार ने आंध्रप्रदेश को काफी वित्त सहायता प्रदान की है, लेकिन हमने उस सहायता का ठीक से इस्तेमाल नहीं किया है।
नायडू ने अमित शाह की चिट्ठी के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार के अनुसार राज्य की आंध्रप्रदेश सरकार निक्कमी है और केंद्र द्वारा दिए गए वित्त सहायता को ठीक से इस्तेमाल कर पाने में असमर्थ है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे ऊपर ऊंगली उठाने वालों को मैं यह बताना चाहता हूं कि आंध्रप्रदेश की जीडीपी और खाद्दान्न के मामलें में केंद्र की सरकार से कहीं आगे है।
राज्य सरकार अपने चौतरफा विकास के चलते काफी राष्ट्रीय पुरस्करों से भी सम्मानित हो चुकी है जो हमारे सामर्थ और ताकत को दर्शाता है। चंद्र बाबू नायडू ने कहा कि मुझे यह नहीं समझ में आता कि आखिर क्यों केंद्र सरकार हमारे खिलाफ गलत प्रचार कर रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



