सितारगंज : क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण को 12 दिन बीत जाने के बाद भी उसका व अपहरणकर्ताओं का सुराग न लगने से गुस्साये लोगों ने कोतवाली पर प्रदर्शन कर घेराव किया। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी न की गई तो आंदोलन छेड़ा जायेगा। क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने 19 मई को पुलिस को दी तहरीर कहा था कि बीती 18 मई को गांव का शिवओम, हरीश व राम सिंह की मदद से उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया।
आरोप लगाया कि जब बेटी के बारे में आरोपियों से पूछा गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध 26 मई को धारा 363 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना को 12 दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव किया। गांव के लोग पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में कोतवाली में पहुंचे थे। उनका आरोप था कि बीती 18 मई को गांव से एक नाबालिग युवती का वहीं के एक परिवार के लोगों ने अपहरण कर लिया। जिसकी उन्होंने नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी थी।
आरोप है कि इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने उनकी पुत्री की बरामदगी नहीं की है और ना ही आरोपी परिजनों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी पुत्री व आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई। तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। कोतवाल संजय कुमार ने एक-दो दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
घेराव करने वालों में पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, सभासद रवि रस्तोगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख सरताज अहमद, मोनू त्रिपाठी, नत्थू लाल यादव, सोहन सिंह, विजय, प्रताप सिंह, मोहनलाल, गौहर अली, करमजीत सिंह, राजपाल यादव, प्यारेलाल, अमर सिंह यादव आदि शामिल थे।
– रमेश यादव


Download Android App
Download iOS App



