ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। साथ ही ओवैसी ने दावा किया है कि हैदराबाद सीट पर अगर कांग्रेस और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ें तो भी उन्हें हरा नहीं सकती।
एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा, ‘हैदराबाद से एआईएमआईएम के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सभी (पार्टियों) को चुनौती देता हू। मैं पीएम मोदी या अमित शाह को यहां की सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुनौती देता हूं। मैं कांग्रेस को भी चुनौती देता हूं। यहां तक कि यदि दोनों पक्ष एक साथ चुनाव लड़ते हैं, तो भी वे हमें हराने में सफल नहीं होंगे।’
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले औवैसी बीजेपी और कांग्रेस पर हमलावर हैं। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों हिंदू वोट बैंक के लिए परेशान हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



