Ashwini Bhide BMC Commissioner: एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को 1995 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का नगर आयुक्त नियुक्त किया। इस नियुक्ति के साथ, भिड़े भारत के सबसे अमीर नागरिक निकाय का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त सचिव सुभाष उमरानिकर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में पुष्टि की गई है कि भिड़े भूषण गगरानी की जगह लेंगी, जो मंगलवार को सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।
Ashwini Bhide BMC Commissioner: इन लोगों को पीछे छोड़ आगे बढ़ी अश्विनी भिड़े

BMC कमिश्नर के पद के लिए अन्य दावेदारों में असीम गुप्ता, अनिल डिग्गीकर, मिलिंद म्हैस्कर और संजय मुखर्जी शामिल थे। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिड़े को चुना, और उनसे वरिष्ठ कुछ अधिकारियों को पीछे छोड़ दिया। इस पदोन्नति से पहले, भिड़े मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थीं। उन्हें उनके प्रशासनिक अनुशासन और मुंबई मेट्रो लाइन 3 सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करने में उनकी भूमिका के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है।
Ashwini Bhide BMC Commissioner: प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगी अश्विनी

बता दें कि अगले आदेश जारी होने तक, अश्विनी भिड़े मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) की प्रबंध निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभालती रहेंगी। भिड़े की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण समय पर हुई है, क्योंकि मुंबई बड़े शहरी बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसमें कोस्टल रोड और विभिन्न मेट्रो चरणों का पूरा होना शामिल है। BMC के बारे में उनका गहरा ज्ञान — क्योंकि वह पहले अतिरिक्त नगर आयुक्त के रूप में काम कर चुकी हैं — शहर की जटिल नागरिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक स्थिरता और विशेषज्ञता प्रदान करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




