Namak Vastu Upay: अगर आप भी अपने घर में होने वाले कलेश और दरिद्रता से परेशान हैं,तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसे करने से आपको इन समस्याओं से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। हर कोई चाहता है कि उसके घर का माहौल अच्छा और पॉजिटिव रहे, इसलिए है कोई रोज कोई न कोई ऐसा उपाय करता है, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति आए।
लेकिन इतने उपाय के बाद भी घर में हर दिन कलह देखने को मिलती है। क्या आप जानते हैं कि हिंदू शास्त्र में कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके बताए गए हैं, जिसे करके आप अपने घर से नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। आज का ये उपाय नमक से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं, इसका इस्तेमाल कैसे करें।
Namak Vastu Upay: नमक के चमत्कारी उपाय

- आप अपने घर के किचन में जिस भी डब्बे में नमक रखते हैं, उस डब्बे में दो-चार लौंग भी डाल दें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होगी और कभी भी भोजन कम नहीं पड़ेगा।
- अक्सर लोग घर में पोछा लगाते समय कई तरह की गलतियां करते हैं। इससे भी आपके घर और जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। इसलिए जब भी घर में पोछा लागएं, उससे पहले पानी में थोड़ा सा नमक डाल लें। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और तनाव भी दूर रहेगा।
- वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि अगर आप कमरे के किसी भी कोने में बिना पिसा हुआ नमक रखते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। शास्त्र के अनुसार, खासकर जिसकी नयी शादी होती है, उनके लिए ये उपाय बेहद शुभ परिणाम लाता है।
- बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें हर समय किसी न किसी बीमारी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने जीवन में ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं, तो कांच की कटोरी में थोड़ा सा नमक रखें और हर कुछ दिनों में पुराने नमक को बहते पानी में बहा दें।
- शास्त्र के अनुसार, अमावस्या के दिन नमक का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। अगर संभव हो तो अनाज और सब्जियों के साथ नमक भी दान करें। इससे जीवन में दोषों से छुटकारा मिलता है।
- ऐसे बहुत से लोग है जिन्हे बहुत ही आसानी से नजर लग जाती है। खासकर छोटे बच्चों को बार-बार नजर लगती है, तो सेंधा नमक और थोड़ी सी राई मिलाकर एक मिश्रण बना लें। जिसे नजर लगी हो, उसके सिर से सात बार घुमाएं। फिर इसे फ्लश में बहा दें ये उपाय तुरंत असर करता है।
- अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है, तो एक कांच के कंटेनर में सेंधा नमक भरकर बाथरूम में रख दें। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेगा। हर 7-10 दिन में इसे बदलें और पुराने नमक को घर से बाहर फेंक दें।
- कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हे रात में सोते समय बहुत ज्यादा भयानक और डरा देने वाले सपने आते हैं। अगर आप भी रात में बुरे सपने से परेशान हैं, तो सोते समय तकिए के नीचे नमक का एक टुकड़ा जरूर रखें। इससे अच्छी नींद आएगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
Also Read: सावधान! कहीं आपके घर की सुख-शांति तो नहीं छीन रहे ये टूटे-फूटे बर्तन? जानें इनके 4 बड़े नुकसान


Download Android App
Download iOS App




