असम कांग्रेस में कलह, MLA रूपज्योति कुर्मी ने गंभीर आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा

Summary :

असम कांग्रेस में विधायक रूपज्योति कुर्मी ने राज्य विधानसभा स्पीकर बिश्वजीत दैमारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुर्मी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज सुन नहीं रही है।

राजस्थान और पंजाब के बाद अब असम कांग्रेस में भी कलह की खबरें सामने आने लगी हैं। असम कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्य विधानसभा स्पीकर बिश्वजीत दैमारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुर्मी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज सुन नहीं रही है। 
ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कुर्मी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस आलाकमान अपने युवा नेताओं की बजाय बुजुर्ग नेताओं को प्राथमिकता देता है और इसी वजह से सभी राज्यों में पार्टी की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आगे नहीं बढ़ पाएगी, क्योंकि वह नेतृत्व करने में समक्ष नहीं हैं। 

कांग्रेस के बागी MLA महादेव सिंह खंडेला बोले-राजस्थान में अशोक गहलोत ही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि हमने पार्टी आलाकमान उनसे कहा था कि कांग्रेस के पास इस बार सत्ता में आने का अच्छा मौका है और हमें एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक गलती होगी। और वास्तव में यही हुआ।
गौरतलब है कि पंजाब और राजस्थान कांग्रेस में भी इस समय गुटबाज़ी जारी है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ है। वहीं राजस्थान में भी पायलट गुट और गहलोत गुट के बीच विवाद चल ही रहा है। मुंबई में भी पार्टी के एक विधायक जीशान सिद्दीकी ने मुंबई कांग्रेस के चीफ भाई जगताप के खिलाफ सोनिया गांधी को लेटर लिखा है।

Desk Team