असम: प्रतिबंधित विरोधी संगठन केएलओ में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार मॉडल

Summary :

असम में मॉडल नबनीता बर्मन बोथरा और पांच अन्य को प्रतिबंधित विरोधी संगठन- कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के साथ शामिल होने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

असम में मॉडल नबनीता बर्मन बोथरा और पांच अन्य को प्रतिबंधित विरोधी संगठन- कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के साथ शामिल होने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम के कोकराझार जिले से पुलिस ने नबनीता बर्मन बोथरा और उनके पति विकास बोथरा और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
अलग -अलग घटनाओं घायल व्यक्तियों का अस्पताल में चल रहा हैं ईलाज
पुलिस ने बताया कि पिछले शनिवार को गोलीबारी की दो अलग घटनाओं में दो व्यापारी सुनील मंडल और अनिल ईश्वरी घायल हुए हैं, जिसकी जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों घायल व्यापारियों का असम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। असम के चिरांग जिले के एमटेक बाजार में अनिल ईश्वरी और कोकराझार जिले के नराबाड़ में मंडल बदमाशों की गोलीबारी में घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि असम से गिरफ्तार नबनीता केएलओ कमांडर पार्थप्रतिम बर्मन के करीबी रिश्तेदार हैं। असम में पुलिस को दो व्यापारियों पर हमले के पीछे केएलओ का हाथ होने का संदेह है।
 

Desk Team