Assam News : रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी को गिरफ्तार

Summary :

नागांव जिले में असम पुलिस के एक उप निरीक्षक को, एक आरोपी को जमानत दिलवाने में सहायता करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्त्तार किया गया है।

नागांव जिले में असम पुलिस के एक उप निरीक्षक को, एक आरोपी को जमानत दिलवाने में सहायता करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्त्तार किया गया है। रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।विज्ञप्ति में कहा गया कि सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय के अधिकारियों ने कचुआ पुलिस थाने के सेकंड अफसर को भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया।
SP suspends two policemen in Sitapur after the video made while taking  bribe viral on Social Media | रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए पुलिसकर्मी, अब  वायरल हो रहा VIDEO; सस्पेंड |
 पुलिस थाने में उप निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा
सतर्कता निदेशालय को शिकायत मिली थी कि उप निरीक्षक ने जमानत दिलवाने में सहायता करने के बदले एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। उस व्यक्ति पर एक गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज था। बाद में आरोपी ने चार हजार रुपये लेने पर सहमति जताई।विज्ञप्ति में कहा गया कि शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिकारियों ने कचुआ पुलिस थाने में उप निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा।

Desk Team