भारत और पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला होने जा रहा है. दोनों टीम आज के मुकाबले के लिए तैयार हैं. उम्मीद है कि आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. दोनो टीम के कुछ पूर्व क्रिकेटरर्स इन दिनों कमेंट्री करने में जुट गए हैं और कई दिनों बाद भारत पाकिस्तान के क्रिकेटर्स एक साथ कमेंट्री करते दिखे.

ऐसे में क्रिकेट फैंस के साथ-साथ सभी पूर्व खिलाड़ी भी भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस मैच में क्या होगा, इसपर हर कोई अपनी राय रख रहा हैं. दोनों देश की टीम क्या होगी, प्लेइंग-11 क्या होगी, इसपर हर किसी की नजर है. वहीं पिछले रविवार को भी दोनों देश के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें भारत ने 5 विकेट से पाकिस्तान को हराकर बाजी मार ली थी.

वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसिम अकरम ने पिछले मैच के हीरो रहे, हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि “मैं हार्दिक पांड्या को बहुत पसंद करता हूं, खासकर टी20 प्रारूप में, क्योंकि वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. जैसे पाकिस्तान के पास शादाब खान हैं. हार्दिक की बात करें तो उनके पास गति भी लगभग 140 किमी प्रति घंटे की हैं और वह एक जबरदस्त फिल्डर भी हैं. जब उनकी बल्लेबाजी की बात आती है तो वह निडर होते हैं. हो सकता है कि मैं गलत हूँ, लेकिन पाकिस्तान को हारी हुई मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है.

वसीम अकरम का यह कहना जायज भी है क्योंकि जिस तरह के फॉर्म में हार्दिक दिक रहे है, वैसे में पाकिस्तान को उनसे सतर्क रहना होगा. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में अपनी आतिशी और समझदारी भरी बल्लेबाजी के बदौलत भारत को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी भी कमाल की करते हुए 3 विकेट चटकाए थे. अब आज का मुकाबला कैसा होगा, ये देखने वाली बात होगी.


Download Android App
Download iOS App



