प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए अक्सर लोग पत्र लिखते हैं। इन पत्रों में वह अपनी किसी गंभीर समस्या या विचारों का उल्लेख करते हैं। हाल ही में असम के दो बच्चों के मासूमियत से भरे दो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों बच्चों ने बड़ी ही मासूमियत से प्रधानमंत्री और असम के सीएम से अपने दांतों की समस्या को लेकर शिकायत की है।
दरअसल, असम की रहने वाली 6 साल की रईसा रावजा अहमद और 5 साल के आर्यन अहमद ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत बिस्वा सरमा को दो अलग-अलग पत्र भेजे हैं। आर्यन ने पीएम मोदी के लिए पत्र में लिखा, ‘प्यारे मोदी जी.. मेरे तीन दांत नहीं आ रहे हैं, कृपया उचित कदम उठाएं, इस कारण मुझे अपने पसंदीदा खाने को चबाने में दिक्कत हो रही है।’

वहीं रईसा रावजा असम के सीएम को संबोधित करते हुए लिखती हैं, ‘प्यारे हिमंत मामा, मेरे दांत नहीं आ रहे हैं। कृपया आवश्यकर कार्रवाई करें क्योंकि मुझे काफी दिक्कत हो रही है और खाना चबाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’ बच्चों ने अपने पत्र में दांत की ड्रॉइंग भी बनाई हैं।
25 सितंबर को फेसबुक पर पत्र दोनों बच्चों चाचा मुख्तार अहमद द्वारा शेयर किया गया है। मुख्तार अहमद ने पत्रों के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी और हिमंत बिस्वा सरमा जी, मेरी भतीजी रावजा और भतीजे आर्यन की तरफ से यह लिखा गया है। मैं घर पर नहीं ड्यूटी पर हूं, मेरी भतीजी और भतीजे ने यह खुद लिखा है। प्लीज उनके दांतों के लिए कोई जरूरी काम करें क्योंकि वे अपने पसंदीदा भोजन को चबा नहीं सकते हैं।
मुख्तार अहमद ने कैप्शन में कई एक्सप्रेशंस वस्ले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। मासूमियत से लबालब होते बच्चों के ये पत्र सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



