चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से आठ चरणों में चुनावों की घोषणा के एक ही दिन बाद यह तबादला किया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और अग्निशमन विभाग के महानिदेशक जगमोहन को शमीम के स्थान पर भेजा गया है और शमीम को उनके पद की जिम्मेदारी दी गई है। शमीम अगले आदेशों तक नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक का पद भार भी संभालेंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने राज्य के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की थी और शनिवार को शमीम को उनके पद से हटा दिया। शमीम को यह जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी ज्ञानमंत सिंह के स्थान पर छह फरवरी को दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



