गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अब तक 7 सीटों पर जीत मिल गई है। वहीं कांग्रेस के पाले में 3 सीट तो निर्दलीय ने 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) और गोवा फोरवोर्ड पार्टी का अभी तक खाता भी नहीं खुला।
चर्चोरेम सीट से बीजेपी के निलेश काबराल ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी अमित पाटकर को 672 वोटों के बहुत काम अंतर के साथ मात दी है। वहीं मडगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिम्बर कामत बीजेपी प्रत्याशी अजगांवकर मनोहर को 7794 वोटों से हराया है।
कोर्टालिम विधानसभा सीट से निर्दलीय उमीदवार एंटोनियो वास अपने निकटतम कांग्रेस के ओलेंसियो सिमोस को 1178 मतों से हराया है। इसके साथ ही वालपोई सीट से बीजेपी के विश्वजीत प्रताप सिंह राणे ने 8085 मतों से जीत हासिल की है। राणे ने इस सीट से रिवोल्यूशनरी गोवांस पार्टी के तुकाराम भरत परब को हराया है।
कांग्रेस प्रत्याशी से सिर्फ 386 मतों से आगे हैं CM सावंत
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “पार्टी को मुझ पर अभियान का नेतृत्व करने को लेकर भरोसा था। मुझे खुशी है कि पार्टी को बहुमत मिला है।” हालांकि अभी तक औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा नहीं की गई है, मुख्यमंत्री सावंत ने सांकेलिम विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 1,000 से अधिक के अंतर से जीत का दावा किया है। लेकिन सीएम सावंत कांग्रेस प्रत्याशी से सिर्फ 386 मतों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने पणजी में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की जीत जनता, सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। रवि ने कहा, “यह गोवा के लोगों की जीत है और सरकार की जीत है, प्रधानमंत्री की जीत है।”


Download Android App
Download iOS App



