‘भारत जोड़ो यात्रा’ से BJP पर वार! राउत ने कहा- देश को एकजुट करने और कटुता के माहौल को खत्म करना

Summary :

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ “कड़वाहट के माहौल” को खत्म करने और देश को एकजुट करने का एक आंदोलन है।

कांग्रेस द्वारा चल रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शिवसेना के नेता संजय राउत ने औपाचारिक रूप से कहा कि राहुल गांधी सत्ताधारी सरकार की कमियों को जनता के सामने लाने और लोगों को एकजूट करने के लिए यह व्यापक यात्रा चला रहे है। 
संज राउत ने कहा, यह यात्रा देश को एकजुट करने के लिए 
Sanjay Raut got freedom from jail bars after 102 days Told judge thank you  got this answer | Sanjay Raut: संजय राउत को 102 दिन बाद मिली सलाखों से  आजादी, जेल से
राज्यसभा सांसद राउत ने यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने और कटुता के माहौल को खत्म करने का आंदोलन है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।’’उन्होंने शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उनसे मुलाकात की।
पात्रा चॉल के घोटाले को लेकर राउत पर हुई थी कार्रवाई
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को कथित धनशोधन मामले में संजय राउत की गिरफ्तारी को ‘अवैध’ और ‘निशाना बनाने’ की कार्रवाई करार देते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी थी। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।

Desk Team