कश्मीरी शॉल बेचने वाले एक व्यक्ति पर यहां हमला कर उसे लूट लिया गया। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शकूर अहमद शाह (28) पर शुक्रवार को पारस सर्कस क्षेत्र के निकट रेलवे ट्रैक पर हमला कर उससे 1.95 लाख रुपये छीन लिए गए। पुलिस ने कहा कि हसीमुद्दीन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और रुपये बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह जा रहा था तो कुछ लोगों ने उससे पूछा कि क्या वह कश्मीरी है और हां का जवाब मिलने पर उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे उसके दोस्तों ने बचाया।
शाह ने कहा, ‘मुझ पर चाकू से भी हमला किया गया है। मुझे बहुत डर लग रहा है।’हालांकि पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने अपनी प्राथमिकी में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी उसी समुदाय का स्थानीय उपद्रवी व्यक्ति है तो इसका ‘घृणास्पद अपराध’ से कोई संबंध नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



