अफगानिस्तान में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए बम धमाकों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत सात लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात कंधार प्रांत में एक उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में जन सुरक्षा पुलिस बल विभाग के प्रांतीय प्रमुख हाजी जमारी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रमुख तदीन खान ने कहा कि आईईडी को जमारी के बगीचे के दरवाजे पर लगाया गया था।
जब पुलिस प्रमुख अपने मेहमानों के साथ आए तो आईईडी में विस्फोट हो गया जिसमें चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सरकार के प्रवक्ता हरीफ नूरिम ने कहा कि गजनी प्रांत में शनिवार शाम एक सैन्य वाहन को लक्षित कर किए गए एक आईईडी विस्फोट में अफगानिस्तान के तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।


Download Android App
Download iOS App



