नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी हालिया पुस्तक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के शासन में मुस्लिम समुदाय पर गोमांस खाने जैसे छोटे-मोटे बहानों से हिंसा की गई। किताब ‘इंडिया इन डिस्ट्रेस’ का तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा से सांसद डेरेक ओब्रायन की मौजूदगी में शुक्रवार को विमोचन किया गया। बनर्जी ने किताब में कहा कि भारत “धार्मिक रूढ़िवादिता” के देश में बदल गया है और इसकी धर्मनिरपेक्ष अहिंसक संरचना विकृत हो गई है।
उन्होंने कहा, “यह ऐसा लगता है जैसे भाजपा के सत्ता में रहने से उपद्रवियों को हिंसा एवं दंगे करने का लाइसेंस मिल गया है। वे अब किसी से नहीं डरते हैं। हम देख रहे हैं कि देश भर में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदायों के साथ हिंसा हो रही है। गोमांस खाने से लेकर ‘लव जिहाद” जैसी तुच्छ बातों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिमों की हत्या की जा रही है।” बनर्जी ने अपनी किताब में यह भी दावा किया कि महात्मा गांधी की स्मृतियों को मिटाने के लिए एक षड्यंत्र भी रचा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



