राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत अगले साल जनवरी में पश्चिम बंगाल का पांच दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह संगठन पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे और कोलकाता में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
आरएसएस पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि भागवत का नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को मध्य कोलकाता स्थित शहीद मीनार मैदान में आरएसएस के 2,500 स्वयंसेवकों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
RSS पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
पश्चिम बंगाल में संगठन के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘भागवत 19 से 23 जनवरी के बीच पश्चिम बंगाल का पांच दिवसीय दौरा करेंगे। वह आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में दो बैठकें करेंगे और 23 जनवरी को स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।’’उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल में संघ के विस्तार की समीक्षा करेंगे, जिसने पिछले कुछ वर्षों में राज्य में अपनी पैठ बनाई है।


Download Android App
Download iOS App



