यूरोपीय संघ ने सोमवार को एप्पल के खिलाफ लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर का प्रतिस्पर्धारोधी जुर्माना लगाया। अमेरिकी कंपनी पर दूसरे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अपनी संगीत स्ट्रीमिंग सेवा को गलत तरीके से बढ़ावा देने के लिए जुर्माना लगाया गया। यूरोप के 27 देशों के संगठन की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग ने कहा कि एप्पल ने ऐप डेवलपर को उपयोगकर्ताओं को यह बताने से रोका कि वे आईओएस ऐप के जरिए भुगतान करने की जगह सस्ते संगीत के लिए कहां भुगतान कर सकते हैं।
Highlights
- शिबू सोरेन का परिवार पैसे के लिए करता है राजनीति
- स्ट्रीमिंग सदस्यता के लिए स्वतंत्र विकल्प नहीं
- लाखों यूरोपीय उपभोक्ताओं को प्रभावित किया
स्ट्रीमिंग सदस्यता के लिए स्वतंत्र विकल्प नहीं
यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्ग्रेट वेस्टेगर ने ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”ऐसा करना अवैध है। इसने लाखों यूरोपीय उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है, जो संगीत स्ट्रीमिंग सदस्यता के लिए स्वतंत्र विकल्प नहीं चुन पा रहे थे। उन्होंने कहा कि एप्पल के इस बर्ताव की वजह से लाखों लोगों ने अपनी संगीत स्ट्रीमिंग सेवा के लिए प्रति माह दो, तीन यूरो का अधिक भुगतान किया है। एप्पल ने इस फैसले का विरोध किया और इसके खिलाफ अपील करने की बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



