‘मोबाइल रिचार्ज करवाना है तो पहले करो…’, नाबालिग के साथ ड्राइवर ने की गंदी हरकत तो घर वालों ने नंगा कर..

Summary :

Bangalore Crime News: बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर पुलिस स्टेशन की सीमा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक नाबालिग लड़की के साथ यात्रा के दौरान “यौन उत्पीड़न” करने के आरोप में एक बस चालक को नंगा कर उसकी पिटाई की गई। आरोपी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक स्लीपर बस में घटी। Bangalore Crime News: क्या है पूरा मामला? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही ये बस बसवेश्वरनगर पहुंची, वैसे ही पीड़िता की मां और भाई ने आरिफ को बस से…

Bangalore Crime News: बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर पुलिस स्टेशन की सीमा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक नाबालिग लड़की के साथ यात्रा के दौरान “यौन उत्पीड़न” करने के आरोप में एक बस चालक को नंगा कर उसकी पिटाई की गई। आरोपी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक स्लीपर बस में घटी।

Bangalore Crime News: क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही ये बस बसवेश्वरनगर पहुंची, वैसे ही पीड़िता की मां और भाई ने आरिफ को बस से खींचकर उतार दिया और उससे यौन उत्पीड़न के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आरिफ ने अपना अपराध कबूल कर लिया, हाथ जोड़कर माफी मांगी और बख्श दिए जाने की गुहार लगाई। ऐसे में घटनास्थल पर एकत्र हुए परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Bangalore Crime News
Bangalore Crime News

Minor Girl Harassed: क्या बोली पीड़िता की मां?

पीड़िता की मां ने मीडिया को बताया, “मेरी नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन के पास रहने के लिए हैदराबाद गई थी। बुधवार रात मेरी बड़ी बेटी ने मुझे फोन करके बताया कि उसकी बहन बेंगलुरु जाने वाली बस में सवार हो गई है। आरोपी ड्राइवर ने बस में मेरी बेटी के साथ अमानवीय हरकत की। मैं अपनी बेटी के साथ हुए उत्पीड़न को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।”

Bangalore Crime News
Bangalore Crime News

लड़की की मां ने कहा, “मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या कार्रवाई करेगी, लेकिन मैं उसे नहीं छोड़ूंगी।” पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय एक लड़की ने ड्राइवर से अपना मोबाइल फोन रिचार्ज करने को कहा था। पुलिस ने बताया, “कुछ देर बाद जब उसने अपना मोबाइल वापस माँगा, तो आरोपी आरिफ ने उससे कहा कि वह उसे तभी वापस देगा जब वह उसे किस करेगी। इसके बाद, आरोपी बार-बार उसकी सीट पर आया और उसका “यौन उत्पीड़न” किया।”

Bangalore Crime News
Bangalore Crime News

Bus Driver Accused: मामले पर क्या बोली पुलिस?

पुलिस ने कहा कि लड़की के विरोध और प्रतिरोध के बावजूद आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी मां को फोन कर बस में ड्राइवर द्वारा छेड़छाड़ की बात बताई। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है तथा घटना के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।