पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी की शुक्रवार को कोविड-19 से मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कूचबिहार में सीतलकुची के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर तैनात वांग्डी ग्यालपो भूटिया की आज सुबह बीमारी से मौत हो गई।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, हमने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक और सहयोगी को खो दिया। वह कुछ समय से इस बीमारी से पीड़ित थे और आज सुबह उनका देहांत मौत हो गया।’’
राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार भूटिया के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। पिछले कुछ महीनों में, बंगाल में भूटिया समेत कम से कम 14 सरकारी अधिकारियों की मौत संक्रमण के कारण हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



