बंगाल चुनाव : कूचबिहार में मतदान के बीच TMC-BJP में झड़प, एक व्यक्ति की हत्या

Summary :

पश्चिम बंगाल में जारी चौथे चरण के मतदान के बीच कूचबिहार के सितालुची में टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भीड़ गए। वहीं इलाके में मतदान करने के लिए लाईन में खड़े एक युवक की बंदूकधारियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी।

पश्चिम बंगाल में जारी चौथे चरण के मतदान के बीच कूचबिहार के सितालुची में टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भीड़ गए। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं इलाके में मतदान करने के लिए लाईन में खड़े एक युवक की बंदूकधारियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। 
मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला कर उसकी हत्या की दी जब वह सितालकुची विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाईन में खड़ा था। उन्होंने मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को बताया कि वे बीजेपी समर्थक थे और हमलावर तृणमूल के लोग थे।

बंगाल चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे चरण में 44 सीटों के लिए मतदान जारी

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने शव को अस्पताल भेज दिया। विवरण की प्रतीक्षा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले इलाके में तनाव व्याप्त है प्रतिद्वंद्वी समर्थक मतदान केंद्र के पास एकत्र हो रहे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर तीन दिन पहले हमले के बाद क्षेत्र में तनाव है।

Desk Team