पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बीरभूम जिले से विस्फोटकों से लदा एक ट्रक जब्त किया गया है। विस्फोटक ट्रक में छिपाया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सीआईडी के अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और ट्रक को शनिवार को अपरान्ह तीन बजे बीरभूम के बेलियाटोर इलाके में रोक लिया।
ट्रक तेलंगाना से आ रहा था। सीआईडी अधिकारी ने कहा कि 66 पैकेट डेटोनेटर, 250 पैकेट जिलेटिन की छड़ें व पॉवर जेल व 229 बैग अमोनियम नाइट्रेट जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘ट्रक चालक को वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहने पर गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया है। आगे की जांच जारी है।’


Download Android App
Download iOS App



