कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की गुरुवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। केतुग्राम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सुशील मंडल (50) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
मंडल को भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मंडल, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को मनाने के लिए भाजपा के झंडे लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया।
यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार ने हत्या से किसी राजनीतिक संबंध की शिकायत की है, अधिकारी ने कहा, ‘एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा आरोपी है और इसे लेकर हमेशा की तरह राजनीतिक दोषारोपण का खेल शुरू हो गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



