Bharat Jodo Yatra : गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे राहुल, केसरिया पगड़ी पहन की अरदास

Summary :

राहुल गांधी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर देगलूर स्थित यादगार बाबा ज़ोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह जी के गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। इस दौरान उन्होंने केसरिया पगड़ी भी पहनी।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है। 62वें दिन नांदेड़ से यात्रा की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर देगलूर स्थित यादगार बाबा ज़ोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह जी के गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। इस दौरान उन्होंने केसरिया पगड़ी भी पहनी।
इस मौके पर कांग्रेस के अधिकारी ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट भी किया गया, जिसमें लिखा, “श्री गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से आपसी सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की – यही हमारी यात्रा का लक्ष्य है।”  आज देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। 


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई सन्देश देते हुए लिखा, गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर, मैं विदेशों में बसे सभी देशवासियों और भारतीयों, विशेषकर सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं।


पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई। एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में उनकी महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें।


कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इस दिन को सिख समुदाय के लोग “प्रकाश पर्व” के तौर मनाते हैं। गुरु नानक देव जी की जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था। जो आज ननकाना साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। यह सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। आज गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है।

Desk Team