मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज नगरनिगम के लिए चुनाव हो रहा है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्थानीय विधायक और मंत्री विश्वास सारंग पर बड़ा आरोप[ लगाया है। उनका कहना है कि विश्वास सारंग कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों को धमका रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि भोपाल नगर निगम चुनाव में वोट डाले जाने के बीच मंत्री विश्वास सारंग स्थानीय छोला क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों को डरा-धमका रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उस क्षेत्र के थाने में पदस्थ किए गए थाना प्रभारी मंत्री के साथ घूम रहे हैं।
भोपाल नगर निगम चुनाव में आज वोट डाले जा रहे हैं। नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वास सारंग जी खुले आम छोला क्षेत्र के वॉर्ड ७६ के पोलिंग बूथों पर कॉंग्रेस के पोलिंग एजेंटों को डरा रहे हैं धमका रहे हैं।— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 6, 2022
उन्होंने कहा कि त्रलि पीठासीन अधिकारी ने क्या मंत्री श्री सारंग को खुली छूट दी हुई है? इसी क्रम में विश्वास सिंह ने पुलिस आयुक्त को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने उस थाने पर नए टीआई का स्थानांतरण इसीलिए किया था।


Download Android App
Download iOS App



