भोपाल नगर को और भी हरा भरा बनाकर पर्यावरण को और बेहतर बनाने के लिए पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने, कचरा प्रबंधन, पार्कों का कायाकल्प और स्वच्छता जैसे कई कदम उठाए जायेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संबंध में संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने आज एक बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
निर्देश में 31 मई तक घरों से कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत किया जाये। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों की निष्प्रायोज्य सामग्री के संग्रहण के लिए नेटवर्क बनाने के साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भी यूनिट लगाने के लिए कहा है। अभी नगर निगम का घरों से कचरा संग्रहण 70 प्रतिशत है।
उन्होंने नगर निगम से कहा है कि नगर के लगभग 160 पार्कों की मैपिंग की जाए और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से हरा भरा बनाने के साथ ही राजधानी परियोजना के साथ मिलकर अन्य विकास कार्य कर कायाकल्प किया जाए। उन्होंने कम पेड़ पौधे वाले कोलार, होशंगाबाद रोड सहित अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण कराने के लिए कहा है। बैठक में कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़, उप पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



