राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परस्पर सहयोग से काम करें। श्री कोविंद ने विश्व क्षय रोग (टीबी)दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि वर्ष 1882 में टीबी के जीवाणु की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस का थीम है‘ ‘इट््स टाइम’।
इसी थीम के अनुसार, भारत ने वैश्विक लक्ष्य से पांच वर्ष पूर्व यानी वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग के उन्मूलन की अपनी प्रतिबद्धता और इरादों को दोहराया है। यह समय-सीमा काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी इस रोग को समाप्त करने की हमारी इच्छाशक्ति को देखते हुए, इसे प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ क्षय रोग मुक्त भारत बनाने के लिए सभी हितधारक साथ मिलकर काम करें। आइये,इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य में जुट जाएं।


Download Android App
Download iOS App



