बिहार में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत मुर्गीयाचक मोहल्ला में मंगलवार शाम तीन साल की एक बच्ची घर के आंगन में एक बोरवेल में गिर गई। कोतवाली थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि बच्ची का नाम ‘सना’ है जो अपने ननिहाल आई हुई थी।
उन्होंने बताया कि बोरवेल में गिरी उक्त बच्ची जीवित है और अभी ठीक है। बच्ची लगभग 100 फुट गहरे वोरवेल में फंसी हुई है। राजेश ने बताया कि वोरवेल में आक्सीजन पहुंचाई गई है और उसे बचाने का प्रयास जारी है।
वही, सना को बोरवेल से निकालने के लिए जिला प्रशासन और SDRF की तरफ से युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान पिछले 15 घंटों से चल रहा है। साथ ही स्थानीय सदर अस्पताल के डॉ. मौके पर ही मौजूद हैं और लगातार बच्ची की सेहत पर नजर बनाई जा रही है। वहां मौजूद SDRF लगातार सीसीटीवी के जरिए बच्ची पर नजर बनाए हुए है।


Download Android App
Download iOS App



