पक्षियों के कारण राष्ट्रपति कोविंद के विमान की लैंडिंग में हुई देरी

Summary :

बता दे कि, राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ राजभवन में रात्रि विश्राम किया और उसके बाद आज शहर में आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

 शुक्रवार शाम कर्नाटक के एचएएल हवाई अड्डे के पास से बड़ी संख्या में पक्षियों का झुण्ड गुजरने  के कारण  कोविंद और उनके परिवार को ले जाने वाले वायु सेना के विशेष विमान की लैंडिंग में 10 मिनट की देरी हो गयी। 
राष्ट्रपति दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पक्षियों के घोंसले में लौटने का समय होने के कारण बड़ी संख्या में पक्षी हवाई अड्डे के आसपास उड़ रहे थे, जिससे हवाई पट्टी पर उतरने के दौरान विमान को खतरा हो सकता था। इस वजह से कुछ समय तक आकाश में मंडराने के बाद राष्ट्रपति का विमान अंत: 7:15 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। 
बता दें कि, राष्ट्रपति ने  अपने परिवार के साथ राजभवन में रात्रि विश्राम किया और उसके बाद आज शहर में आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। 
हवाई अड्डे पर श्री कोविंद की अगवानी राज्यपाल वजुभाई वाला, मुख्यमंत्री बी। एस। येदियुरप्पा, उप मुख्यमंत्री डॉ। एन अश्वथ नारायण, मुख्य सचिव टी। एम। विजय भास्कर और पुलिस आयुक्त भास्कर राव और अन्य गणमान्य लोगों ने की।

Desk Team