BJP के कट्टर समर्थक ना दें वोट… नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार, TMC विधायक की धमकी VIRAL

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बंगाल इकाई के सह प्रभारी अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक नरेन चक्रवर्ती का भगवा पार्टी के मतदाताओं को धमकी देते हुए एक वीडियो साझा किया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बंगाल इकाई के सह प्रभारी अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक नरेन चक्रवर्ती का भगवा पार्टी के मतदाताओं को धमकी देते हुए एक वीडियो साझा किया है। चुनाव आयोग से वीडियो पर ध्यान देने के लिए कहते हुए, मालवीय ने बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की भी आलोचना की और उन पर ऐसे विधायकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। दरअसल वीडियो में नरेन चक्रवर्ती ने भाजपा समर्थकों से वोट नहीं देने को कहा उन्होंने भाजपा समर्थकों से कहा कि अगर उन्होंने भगवा पार्टी को वोट नहीं दिया, तो वे राज्य में रह सकते हैं और नौकरी या व्यवसाय कर सकते हैं। जिसमे टीएमसी उनका समर्थन करेगी।
अमित मालवीय ने  चुनाव आयोग से की जांच की मांग 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने कहा, ‘टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) विधायक नरेन चक्रवर्ती बीजेपी के मतदाताओं और समर्थकों को खुलेआम धमकी देते हुए कहते हैं कि बाहर आकर वोट न दें, वरना परिणाम भुगतने होंगे। ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देती हैं। चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।” पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा, “नरेन चक्रवर्ती को कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया था।”

सुभेंदु अधिकारी ने साधा TMC पर निशाना 
उन्होंने कहा,”बाद में नरेन को चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में बिना लाइसेंस के बंदूक और कारतूस के राउंड में चढ़ने की कोशिश करने के लिए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। क्योंकि वह कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके थे।” बता दें कि आसनसोल लोकसभा सीट पर चार विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा। आसनसोल सीट मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो के पिछले साल अक्टूबर में भाजपा के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए।

Desk Team