पश्चिम बंगाल के रामनगर में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। कोंटाई में तृणमूल की रैली होने वाली है, जिसे शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।
पुलिस ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में रामनगर रोड पर स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के पास से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक जुलूस जा रहा था, उसी वक्त यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि एक पक्ष के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पर हमला किया और इस झड़प में कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने हालात को काबू में किया और तृणमूल तथा भाजपा ने हमला करने का दोष एक-दूसरे पर मढ़ा। भाजपा ने आरोप लगाया कि जब वह जुलूस निकाल रहे थे,तब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बिना उकसावे के उन पर हमला किया।
इसका जवाब देते हुए तृणमूल ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को पीटा।


Download Android App
Download iOS App



