इंदौर : CAA के विरोध में BJP पार्षद उस्मान पटेल ने दिया इस्तीफा

Summary :

मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर भाजपा में आया था। लेकिन अब भाजपा बदल गयी है और नफरत की राजनीति कर रही है।

नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून को संविधान विरोधी प्रावधान बताते हुए इंदौर में भाजपा के एक मुस्लिम पार्षद ने पार्टी से 40 साल पुराना नाता तोड़ने की शनिवार को घोषणा की।
शहर के वॉर्ड क्रमांक 38 से पार्षद उस्मान पटेल ने भाजपा की स्थानीय इकाई को भेजे पत्र में कहा कि वह पार्टी के सभी पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया। उन्होंने वीडियो में कहा, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर भाजपा में आया था। लेकिन अब भाजपा बदल गयी है और नफरत की राजनीति कर रही है। भाजपा नीत केंद्र सरकार का लाया गया सीएए, संविधान और मुस्लिमों के खिलाफ है।”

हिमाचल प्रदेश : विक्रमादित्य बोले – वित्तायोग द्वारा राजस्व घाटे की भरपाई हेतु अनुदान का स्वागत

उन्होंने सीएए के खिलाफ शहर के अलग-अलग इलाकों में जारी आंदोलनों को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा, “मैं अपने साथियों समेत भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।” उस्मान पटेल से पहले, सीएए के खिलाफ भाजपा के करीब 80 अन्य मुस्लिम नेताओं ने यहां पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की घोषणा की थी। 

Desk Team