शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव और दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन शनिवार को औपचारिक रूप से राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में लौट आए। जाधव और महाजन ने ठाकरे के दादर निवास पर मनसे की सदस्यता ली।
वर्ष 2009 में मनसे के टिकट पर औरंगाबाद जिले के कन्नड विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए जाधव ने कहा कि वह पार्टी में वापसी से खुश हैं। उन्होंने कहा कि ठाकरे के हिन्दुत्व के साथ होने की वजह से वह यह कदम उठाने के लिए प्रेरित हुए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करूंगा। हम निश्चित तौर पर औरंगाबाद नगर निगम का चुनाव जीतेंगे।’’
Delhi Election 2020 Live: दिल्ली में शाम 4 बजे तक महज 44.78 फीसदी वोटिंग
उन्होंने औरंगाबाद से शिवसेना के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह भविष्य में कभी भी लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकेंगे। बता दें कि जाधव ने 2019 लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद से बतौर निर्दलीय किस्मत आजमाई थी और उन्हें करीब तीन लाख मत मिले थे। जाधव को एआईएमआईएम प्रत्याशी इम्तियाज जलील से खैरे को मिली हार के लिए जिम्मेदार माना जाता है जो महज 4,492 मतों के मामूली अंतर से हारे थे।
महाजन ने इस मौके पर कहा कि राज ठाकरे ही एकमात्र नेता है जो शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बाद हिंदुत्व के मुद्दे को आगे ले जा सकते हैं। मनसे में औपचारिक वापसी के बाद उन्होंने कहा, ‘‘जब हिंदुत्व को उनकी जरूरत है तब राज ठाकरे हिंदुत्व के नायक के रूप में उभरेंगे।


Download Android App
Download iOS App



