महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार कुछ समय में गिरने वाली है। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बयान ने काफी तहलका मचा दिया है। दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि महाराष्ट्र में मार्च तक बीजेपी अपनी सरकार बना लेगी। नारायण राणे ने दावा किया जो भी कुछ है वो सब ठीक हो जाएगा। राण ने जयपुर में यह बात कही है। राणे के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में तहलका मच गया है।
शरद पवार हुए दिल्ली के लिए रवाना
इसके अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द करके आज दोपहर में दिल्ली पहुंच रहे हैं। शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल के साथ दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं। फडणवीस भी आज सुबह दिल्ली पहुंचे हैं।
भाजपा के कई नेता कल दिल्ली में मौजूद हैं
महाराष्ट्र भाजपा के कई नेता कल दिल्ली में मौजूद हैं। कल रात महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे, उस माटिंग में देवेंद्र फडणवीस को भी शामिल होना था लेकिन उन्हें दिल्ली पहुंचने में देरी हो गई। चंद्रकांता दादा पाटिल और देवेंद्र फडणवीस बीजेपी मुख्यालय में संगठन मंत्री बीएल संतोष से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना के राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे के करीबी से नेता से मुलाकात की है।
अनिल परब ने खारिज किया दावा
महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल परब ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मार्च में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी। अनिल परब ने दावा किया कि महाविकास आघाडी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। अनिल परब ने कहा कि नारायण राणे के बोलने से सरकार नहीं चलती। सरकार चलती है संख्या बल से। महाविकास आघाडी सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। महाविकास आघाडी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।


Download Android App
Download iOS App



